Sign In

Loading...

Shri Badrinath Ji Ki Aarti श्री बद्रीनाथ जी की आरती

पवन मंद सुगंध शीतल, हेम मंदिर शोभितम् ।

निकट गंगा बहत निर्मल, श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥

शेष सुमिरन करत निशदिन, धरत ध्यान महेश्वरम् ।

वेद ब्रह्मा करत स्तुति, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम् ॥

॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

शक्ति गौरी गणेश शारद, नारद मुनि उच्चारणम् ।

जोग ध्यान अपार लीला, श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥

॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

इंद्र चंद्र कुबेर धुनि कर, धूप दीप प्रकाशितम् ।

सिद्ध मुनिजन करत जय जय, बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥

॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

यक्ष किन्नर करत कौतुक, ज्ञान गंधर्व प्रकाशितम् ।

श्री लक्ष्मी कमला चंवरडोल, श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥

॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

कैलाश में एक देव निरंजन, शैल शिखर महेश्वरम् ।

राजयुधिष्ठिर करत स्तुति, श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥

॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

श्री बद्रजी के पंच रत्न, पढ्त पाप विनाशनम् ।

कोटि तीर्थ भवेत पुण्य, प्राप्यते फलदायकम् ॥

॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

पवन मंद सुगंध शीतल, हेम मंदिर शोभितम् ।

निकट गंगा बहत निर्मल, श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥