Sign In

Loading...

Raviwar Aarti रविवार आरती

कहूँ लगी आरती दास करेंगे,

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे,

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

सात समुद्र जाके चरणनि बसे,

कहा भयो जल कुम्भ भरे ||

सात समुद्र जाके चरणनि बसे,

कहा भयो जल कुम्भ भरे ||

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे||

कोटि भानु जाके नख की शोभा,

कहा भयो मंदिर दीप धरे ||

कोटि भानु जाके नख की शोभा,

कहा भयो मंदिर दीप धरे ||

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे||

भार अठारह राम बलि जाके,

कहा भयो शिर पुष्पधरे ||

भार अठारह राम बलि जाके,

कहा भयो शिर पुष्पधरे ||

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे||

छप्पन भोग जाके नितप्रति लागे,

कहा भयो नैवेद्य धरे ||

छप्पन भोग जाके नितप्रति लागे,

कहा भयो नैवेद्य धरे ||

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे||

अमित कोटि जाके बाजा बाजे,

कहा भयो झनकार करे ||

अमित कोटि जाके बाजा बाजे,

कहा भयो झनकार करे ||

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे||

चार वेद जाके मुख की शोभा,

कहा भयो ब्रम्हा वेद पढ़े ||

चार वेद जाके मुख की शोभा,

कहा भयो ब्रम्हा वेद पढ़े ||

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे||

शिव सनकादी आदि ब्रम्हादिक,

नारद हनी जाको ध्यान धरे ||

शिव सनकादी आदि ब्रम्हादिक,

नारद हनी जाको ध्यान धरे ||

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे||

हिम मंदार जाको पवन झकोरे,

कहा भयो शिव चवँर दुरे ||

हिम मंदार जाको पवन झकोरे,

कहा भयो शिव चवँर दुरे ||

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे||

लाख चौरासी वन्दे छुडाये,

केवल हरियश नामदेव गाये ||

लाख चौरासी वन्दे छुडाये,

केवल हरियश नामदेव गाये ||

सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||

कहूँ लगी आरती दास करेंगे||